फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fourth panel of Group D Recruitment 2019 released, 96 candidates included

RCC : ग्रुप डी भर्ती 2019 का चौथा पैनल हुआ जारी, 96 अभ्यर्थियों को किया गया शामिल

Sun, 20 Aug 2023 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 05:45 PM IST
सार

अभ्यर्थियों का कहना है कि 569 पद अभी खाली हैं, जबकि 481 अभ्यर्थी बचे हुए हैं। पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी कम है। इसी बात को लेकर पिछले माह आरआरसी मुख्यालय पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
Fourth panel of Group D Recruitment 2019 released, 96 candidates included
वैकेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा ग्रुप डी भर्ती 2019 का चौथा पैनल जारी कर दिया गया है। इस पैनल में 96 अभ्यर्थियों को शामिल किया है। उम्मीद यह जताई जा रही थी कि पैनल में तकरीबन 250 अभ्यर्थियों को जगह मिलेगी। सिर्फ 96 अभ्यर्थियों को ही पैनल में शामिल किए जाने से अभ्यर्थी निराश है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पैनल में संख्या होने का नुकसान ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) अभ्यर्थियों को ज्यादा हुआ है। बता दें कि पहले पैनल में 2103, दूसरे पैनल में 1909 अभ्यर्थियों को जगह मिली थी लेकिन तीसरे पैनल में 64 और अब चौथे में 96 अभ्यर्थी को ही शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि 500 से अधिक पद खाली होने के बावजूद भी मेडिकल पास व अभिलेखीय सत्यापन पूरा कर चुके अभ्यर्थियों को महीनों से भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि 569 पद अभी खाली हैं, जबकि 481 अभ्यर्थी बचे हुए हैं। पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी कम है। इसी बात को लेकर पिछले माह आरआरसी मुख्यालय पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन भी किया। तब उन्हें आश्वासन दिया गया कि चौथा पैनल जारी होगा। उसमें अधिकांश को जगह मिल जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि चौथे के बाद अब पांचवां पैनल भी जारी होगा। उसमें भी बहुत से सफल अभ्यर्थियों को जगह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed