फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four thousand bigha land cleared from the possession of landmass

भूमाफिया के कब्जे से खाली कराई चार हजार बीघे जमीन

Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four thousand bigha land cleared from the possession of landmass
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
करछना तरहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करके की जा रही खेती पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। करछना के रामपुर उपरहार कछार, सेमरहा कछार, खजुरवल कछार व गड़ैला कछार की लगभग चार हजार बीघे से अधिक (963 हेक्टेयर) सरकारी जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया। खाली कराई गई जमीन की कीमत लगभग एक अरब 75 करोड़ 20 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार के निर्देश पर एसडीएम करछना विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से भूमाफिया में खलबली मच गई। ग्रामीण क्षेत्र में दिन भर चली कार्रवाई में खजुरवल गांव में 279 हेक्टेयर, सेमरहा कछार में 88 हेक्टेयर, रामपुर कछार में 108 हेक्टेयर, गड़ैला में 489 हेक्टेयर जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त कराते हुए 22 से 25 लोगों के विरुद्ध लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। खाली कराई गई जमीन पर भूमाफिया हर साल चार करोड़ से अधिक की कमाई कर रहे थे। इस जमीन पर कब्जा करने वाले वर्ष भर में एक फसल परवल, सरसों या चने की खेती करते हैं। भूमाफिया इस जमीन को 10 हजार रुपये प्रति बीघे की दर से किराए पर देते हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। कार्रवाई में हजारों बीघे में लगी परवल की फसल और झुग्गी झोपड़ियों को उजाड़कर प्रशासन ने कब्जा हटा दिया। एसडीएम करछना ने बताया कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कड़ी कार्र्रवाई की जाएगी। इन जमीनों पर सरकारी बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें इन जमीनों पर कब्जा करने वाले के  खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी लिखी जाएगी। करछना में भूमाफिया से जमीन खाली कराई गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। खाली जमीन में नियमानुसार पौधरोपड़ कराया जाएगा। इस संबंध में वन विभाग को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, डीएम, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed