फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four teachers sacked for putting fake records

फर्जी अभिलेख लगाने में चार शिक्षक बर्खास्त

Wed, 13 Jul 2022 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four teachers sacked for putting fake records
फर्जी शैक्षिक अभिलेख लगाकर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी हासिल करने वाले चार शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण कुमार तिवारी ने स्पेशल टास्क फोर्स की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। उन्होंने चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिन्हें बर्खास्त किया गया है, उनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवढ़िया पाल कोरांव के सहायक अध्यापक मो. इदरीश खान, उच्च प्राथमिक विद्यालय रंगनाथ पहाड़ी कोरांव के सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय जंघई प्रतापपुर के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय छापर कोरांव के सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार शामिल हैं। चारों को सितंबर 2015 में नियुक्ति मिली थी।
विज्ञापन

इन चारों शिक्षकों ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बीएससी और बीएड के फर्जी अंकपत्र लगाए थे। एसटीएफ की जांच में दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई, जिसके आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन चारों की सेवा समाप्त करते हुए संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चारों के खिलाफ एफआईआर कराई जाए और नियुक्ति की तिथि से अब तक लिए गए वेतन की धनराशि वसूली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed