फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   four sued for illegal storage of sand

अवैध बालू भंडारण में चार पर मुकदमा

Sun, 07 Jun 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
four sued for illegal storage of sand
सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कला, लीलापुर खुर्द और दासु पट्टी गांव में एसडीएम फूलपुर की अगुवाई में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान इन गांवों में भारी मात्रा में अवैध तरीके से बालू भंडारण पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ सरायइनायत थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। बालू को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी को सूचना मिली कि हनुमानगंज के कछारी गांव लीलापुरकला, लीलापुर खुर्द और दासु पट्टी में भारी मात्रा में अवैध तरीके से बालू का भंडारण किया गया है। इस पर एसडीएम की अगुवाई में राजस्वकर्मियों, खनिज विभाग के कर्मचारियों और इलाकाई पुलिस के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान लीलापुर कला गांव में 105, लीलापुर खुर्द में 135 तथा दासु पट्टी ग्रामसभा में 40 घनमीटर बालू का अवैध तरीके से भंडारण किया गया था। एसडीएम ने बताया कि अवैध तरीके से बालू भंडारण में चार के खिलाफ सरायइनायत थाने में केस दर्ज कराया गया है। पकड़ी गई बालू को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed