फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four robotic buoys will be deployed to save drowning, approval received for deployment on Sangam bank.

Mahakumbh : डूबते को बचाने के लिए चार रोबोटिक बाॅय होंगे तैनात, संगम तट पर तैनाती के लिए मिली स्वीकृति

Fri, 20 Dec 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 12:48 PM IST
सार

महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इस क्रम में मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने स्नानार्थियों को डूबने से बचाने के लिए शासन को पत्र लिख कर रोबोटिक बॉय की मांग की थी, जिस पर शासन की तरफ से चार रोबोटिक बॉय की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
Four robotic buoys will be deployed to save drowning, approval received for deployment on Sangam bank.
रोबोटिक बॉय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के दौरान स्नानार्थियों को डूबने से बचाने के लिए शासन की ओर से चार रोबोटिक बॉय की स्वीकृति मिल गई है। मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर चारों रोबोटिक बॉय उन्हें मिल जाएंगे। महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


इस क्रम में मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने स्नानार्थियों को डूबने से बचाने के लिए शासन को पत्र लिख कर रोबोटिक बॉय की मांग की थी, जिस पर शासन की तरफ से चार रोबोटिक बॉय की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से महाकुंभ को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही चारों रोबोटिक बाॅय पुलिस को मिल जाएंगे। इसके बाद संगम के विभिन्न घाटों पर आवश्यकता के अनुसार इसे लगाया जाएगा।

विज्ञापन

रोबोटिक बॉय क्या है और कैसे काम करेगा

एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोबोटिक बॉय पानी में तैरने वाला उपकरण है। यह एक छोटी नाव के आकार जैसा होगा। करीब 12 किलो इसका वजन होगा, जिसे करीब 500 मीटर की दूरी से बिना पानी में उतरे कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पानी में एक स्टेशन बनाया जाएगा, जिसे चलाने के लिए 24 घंटे ऑपरेटर की तैनाती की जाएगी। कुंभ के दौरान यदि कोई स्नानार्थी संगम में डूबता है तो रोबोटिक बॉय की मदद से उसे बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह उपकरण रिमोट कंट्रोल से संचालित होगा। यह डूबते हुए व्यक्ति के पास जाकर उसे पानी के ऊपर ही स्थिर रखेगा और फिर बोट के माध्यम से उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed