{"_id":"63b03be6b340a2644535da76","slug":"four-percent-increase-in-da-possible-central-state-employees-and-pensioners-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी संभावित, केंद्रीय, राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर : डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी संभावित, केंद्रीय, राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को होगा फायदा
Sat, 31 Dec 2022 07:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:10 PM IST
सार
वेतन एवं पेंशन निर्धारण के विशेषज्ञ एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार औद्योगिक मूल्य सूचकांक 382 अंक है। यदि दिसंबर का सूचकांक 382 अंक रहा तो जनवरी से दिसंबर 2022 के बीच सूचकांक का योग 4468 अंक होगा।
विज्ञापन
DA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए वर्ष के मौके पर सरकारी कर्मियों के लिए राहत भरी खबर। उनके महंगाई भत्ता में चार फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है। महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से देय होगा। हालांकि इसकी घोषणा फरवरी-मार्च में संभव है। इसका फायदा करीब एक करोड़ केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को होगा।
विज्ञापन
वेतन एवं पेंशन निर्धारण के विशेषज्ञ एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार औद्योगिक मूल्य सूचकांक 382 अंक है। यदि दिसंबर का सूचकांक 382 अंक रहा तो जनवरी से दिसंबर 2022 के बीच सूचकांक का योग 4468 अंक होगा।
विज्ञापन
इस तरह से 12 महीने का औसत 372.33 अंक होगा। फार्मूले के तहत इस औसत मूल्य सूचकांक पर महंगाई भत्ता 42.43 प्रतिशत देय होगा। महंगाई भत्ता पूर्णांक में होता है। इसलिए डीए 42 फीसदी देय होगा। अभी 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है। ऐसे में डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी संभावित है।
विज्ञापन
हरिशंकर तिवारी का कहना है कि यदि दिसंबर के महंगाई सूचकांक में 18 अंकों की वृद्धि होती है तो डीए में बढ़ोतरी पांच फीसदी होगी। वहीं सूचकांक में 15 अंक की कमी पर डीए में वृद्धि तीन प्रतिशत की होगी लेकिन दोनों ही स्थितियां संभव नहीं हैं। इसलिए जनवरी 23 से डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी तय है।