{"_id":"5ec2dbfa786a6779d80cd93f","slug":"four-more-cases-of-corona-infection-in-prayagraj-42-positive-so-far","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के चार और मामले, अब तक 42 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के चार और मामले, अब तक 42 पॉजिटिव
Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना के संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सोमवार को चार और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, इसके साथ ही अब तक जनपद में कोरोना के 42 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से लूकरगंज के इंजीनियर के साथ हंडिया तहसील के राका गांव और बारा तहसील के लालापुर थाने के पंडुआ गांव के एक-एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इंडोनेशियाई नागरिक को छोड़कर बाकी सभी मामले 18 दिनों में ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या 25 है। कोटवां-बनी स्थित एल-1 हॉस्पिटल में 11 और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 10 संक्रमित भर्ती हैं। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है। जिन 14 संक्रमित मरीजों की छुट्टी कर की गई है, उसमें इंडोनेशियाई नागरिक, लूकरगंज के इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली युवती और उसकी बेटी, शंकरगढ़ के दो, कौंधियारा का एक, कौड़िहार के दो, हंडिया के एक युवक सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay