{"_id":"6719733bf7c04b3b070d8ec4","slug":"four-cameras-at-every-parking-spot-ai-based-video-analysis-allahabad-news-c-3-1-ald1019-484350-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हर पार्किंग स्थल पर चार कैमरे, एआई बेस्ड वीडियो एनालिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हर पार्किंग स्थल पर चार कैमरे, एआई बेस्ड वीडियो एनालिसिस
विज्ञापन
महाकुंभ में इस बार श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी हाईटेक होगी। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। वाहनों की संख्या का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये वीडियो एनालिसिस होगा। इसका फायदा यह होगा कि पार्किंग की स्थिति का रियल टाइम अलर्ट मिलेगा। इससे क्राउड कंट्रोल में आसानी होगी।
मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन हर दिशाओं से होगा। इसके चलते बड़ी संख्या में वाहन भी आएंगे। इन्हें उचित तरीके से खड़े कराने को ही पूरे जनपद में कुल 120 पार्किंग स्थल बनने हैं। पार्किंग स्थल के लिए अलग-अलग जगहों पर स्थित 1800 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित भी कर ली गई है।
अन्य व्यवस्थाओं की तरह ही इस बार पार्किंग स्थल भी हाईटेक होंगे, जहां एआई आधारित सर्विलांस की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक पार्किंग स्थल में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस तरह से कुल 180 कैमरे सभी पार्किंग स्थलों में इंस्टाल कराए जाएंगे। एआई आधारित इन कैमरों की खासियत होगी कि यह खुद ही वीडियो तो रिकॉर्ड करेंगे ही। साथ ही वीडियो का एनालिसिस कर रियल टाइम अलर्ट भी देंगे।
विज्ञापन
मसलन अगर कोई पार्किंग स्थल 80 फीसदी तक भर गया है तो इसका अलर्ट कमांड सेंटर को यहां लगे एआई आधारित कैमरे तुरंत दे देंगे। इसके बाद अफसर सुविधानुसार वाहनों को दूसरे पार्किंग स्थल की ओर भेज सकेंगे। एसएसपी मेला राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इससे क्राउड कंट्राेल में आसानी होगी। 20 सैटेलाइट पार्किंग भी, खाने-पीने संग अन्य सुविधाएं भी
कुल 120 पार्किंग स्थलों में से 20 सैटेलाइट पार्किंग होंगी। इनमें खाने-पीने के साथ ही शौचालय समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से ज्यादातर शहर से सटे आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए पार्किंग स्थल होंगे। अफसरों का कहना है कि खासतौर से मुख्य स्नान पर्वों पर यह सैटेलाइट पार्किंग श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होंगी।