प्रयागराज : रेलवे परीक्षा में सेंध लगाने वाले सॉल्वर गैंग के चार गिरफ्तार, सत्यापन के दौरान आए गिरफ्त में
नकल माफिया गिरोह ने रेलवे भर्ती की ग्रुप सी परीक्षा में सेध लगा दी थी, इसका खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ जब वेरीफिकेशन के लिए आए प्राक्सी अभ्यर्थी को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसके साथ मूल अभ्यर्थी और नकल माफिया गिरोह के दो सदस्य भी पकड़ लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकल माफिया गिरोह ने रेलवे भर्ती की ग्रुप सी परीक्षा में सेध लगा दी थी, इसका खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ जब वेरीफिकेशन के लिए आए प्राक्सी अभ्यर्थी को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसके साथ मूल अभ्यर्थी और नकल माफिया गिरोह के दो सदस्य भी पकड़ लिए गए। पता चला कि प्राक्सी कैंडीडेट मूल अभ्यर्थी की परीक्षा देकर पास हो गया था। आज वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया। इसी दौरान एसटीएफ को भनक लग गई। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिविल लाइंस में बाल्मीकि चौराहे के पास स्थित रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ कार्यालय में ग्रुप सी लेवल एक परीक्षा में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि अभ्यर्थी अतुल कुमार की जगह दूसरा व्यक्ति दीपेंद्र कुमार सिंह वेरीफिकेशन के लिए आया है। दीपेंद्र ने अतुल की जगह लिखित परीक्षा भी दी थी। एसटीएफ ने तुरंत इसकी सूचना भर्ती प्रकोष्ठ के मुख्य कार्यालय अधीक्षक राजकुमार को दी।
इसके साथ दीपेंद्र कुमार सिंह निवासी मथुरा और अतुल सिंह निवासी फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाहर कार में बैठे नकल माफिया गिरोह आकाश शर्मा उर्फ रिंकू फरारी निवासी फिरोजाबाद और पंकज कुमार निवासी भिंड, मध्य प्रदेश को भी पकड़ लिया गया। उनके पास से सात आधार कार्ड, कार, पांच मोबाइल फोन और शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि चीजें बरामद हुई हैं।
पूछताछ में आकाश शर्मा उर्फ रिंकू फरारी ने बताया कि फिरोजाबाद में रजनीश उर्फ ज्ञानी गुरु का परीक्षाओं में नकल कराने का संगठित गिरोह है। वह और पंकज, गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर वे परीक्षा में मूल अभ्यर्थी की जगह दूसरों को बिठाते हैं। रेलवे के अभ्यर्थी अतुल कुमार ने ज्ञानी गुरु से संपर्क कर परीक्षा में पास कराने का ठेका दिया था। उसने तीन लाख रुपये पेशगी भी दिए थे। उसकी जगह दीपेंद्र कुमार को परीक्षा में बिठाकर परीक्षा पास कराई गई। वेरीफिकेशन के लिए दीपेंद्र और अतुल के साथ रिंकू फरारी और पंकज कुमार आए थे। उसी समय पकड़ गए। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-आकाश शर्मा उर्फ बाल किशन उर्फ रिंकू फरारी निवासी नगला जवार, फिरोजाबाद
(नकल माफिया गिरोह का सदस्य)
2-पंकज कुमार निवासी, बलारपुर, भिंड, मध्य प्रदेश (नकल माफिया गिरोह का सदस्य)
3-अतुल सिंह निवासी मोहम्मदाबाद टुंडला, फिरोजाबाद ( मूल अभ्यर्थी)
4-दीपेंद्र कुमार सिंह ठैनुआ, सुरीर, मथुरा ( प्राक्सी कैंडीडेट)