{"_id":"5d9b82eb8ebc3e93aa193089","slug":"four-arrested-in-loot-case-allahabad-news-ald256957762","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से नगदी लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र से नगदी लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
Four arrested in Loot case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ घटनाओं का हुआ खुलासा, तीन की तलाश जारी
प्रयागराज। कर्नलगंज के सलोरी में छात्र अरुण सिंह से तमंचा सटाकर हुई लूट की वारदात करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटी गई नगदी व घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हुआ है। गिरोह के तीन सदस्यों की तलाश जारी है।
मूल रूप से कुशीनगर का रहने वाला अरुण सिंह पुत्र पारस सिंह सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। पांच अक्तूबर की शाम वह दूध लेकर घर लौट रहा था। तभी सलोरी में ही चार बदमाशों ने तमंचा सटाकर उससे 3070 रुपये लूट लिए थे। सूचना मिलने पर भागते वक्त पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया था जबकि उनके साथी भाग निकले थे। पकड़े गए बृजेश उर्फ नन्हा भारतीय निवासी भुलई का पुरा शिवकुटी, सिकंदर व ईशू निवासी पूरा दलेल अल्लापुर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मौके से भाग निकला उनका साथी छोटू उर्फ गुन्नू है। यह भी बताया कि उनके गिरोह में कुल सात सदस्य हैं जिनमें प्रिंस उर्फ नन्हा, राहुल व सुधीर निवासी हैजा अस्पताल जार्जटाउन भी शामिल हैं। इसके बाद दबिश देकर प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों से कुल 9170 रुपये, पांच मोबाइल व एक तमंचा बरामद हुआ है। साथ ही कुल नौ मामलों का खुलासा हुआ है। गिरोह में शामिल बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है। इनमें सिकंदर, प्रिंस, राहुल व ईशू पर चार-चार, छोटू पर पांच, बृजेश पर छह व सुधीर पर कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।