फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former student union president's head broken with the butt of a revolver for refusing to drive fast.

Prayagraj : गाड़ी तेज चलाने से मना करने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का रिवाल्वर के बट से फोड़ा सिर

Mon, 18 Nov 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 06:07 PM IST
सार

शिवकुटी थाना क्षेत्र में रीवर फ्रंट का निर्माण हो रहा है। इसके चलते ठेकेदार और कर्मचारियों की गाड़ियों का आवागमन रहता है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे सलोरी क्षेत्र से ठेकेदार की स्कार्पियों गाड़ी गुजर रही थी।

विज्ञापन
Former student union president's head broken with the butt of a revolver for refusing to drive fast.
पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निमार्णाधीन रीवर फ्रंट के ठेकेदार को तेज गाड़ी चलाने से मना करने पर उसने कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट की। फिर रिवॉल्वर बट से सिर पर हमला कर लहुलूहान कर दिया।

विज्ञापन

शिवकुटी थाना क्षेत्र में रीवर फ्रंट का निर्माण हो रहा है। इसके चलते ठेकेदार और कर्मचारियों की गाड़ियों का आवागमन रहता है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे सलोरी क्षेत्र से ठेकेदार की स्कार्पियों गाड़ी गुजर रही थी।

विज्ञापन

इस पर अखिलेश ने गाड़ी धीरे ले जाने को कहा कि दोनों में विवाद हो गया। लोगों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद ठेकेदार कर्मचारियों के साथ आकर अखिलेश से मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके सिर पर रिवॉल्वर बट से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-आनन फानन में घायल को एसआरएन पहुंचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, शिवकुटी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर एक नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओ के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed