फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former student of Allahabad University, died in road accident

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता की सड़क हादसे में मौत

Mon, 24 Feb 2020 07:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Former student of Allahabad University, died in road accident
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता अर्पित सिंह राजकुमार की सुल्तानपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। अर्पित के निधन की खबर सुनकर इविवि के छात्रों में शोक छा गया। साथियों ने सोमवार शाम छात्रसंघ भवन पर कैंडल जलाकर अर्पित को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


अर्पित ने 2017 के छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री पद के लिए दावेदारी की थी। हालांकि, इस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर थे और 60 वोट से चुनाव हार गए थे। अर्पित अपने मृदुल स्वभाव के कारण छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे। अर्पित का आवास सुल्तानपुर में है। रविवार देर रात उनकी कार को बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अर्पित को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। सोमवार शाम इविवि के छात्रसंघ भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा में छात्रों ने अपने साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसमें छात्रनेता विक्रांत सिंह, मृत्युंजय राव परमार, कुंवर साहब सिंह, अहमर इलियास अदनान, नीरज प्रताप सिंह, संदीप वर्मा प्रॉक्टर, सत्यम कुशवाहा, आलोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed