फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   former Pradhan committed suicide by shooting himself with a licensed revolver.

प्रयागराज : बीमारी से परेशान पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की

Thu, 15 Dec 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 09:12 PM IST
सार

मुट्ठीगंज के शंकरगढ़ कोठी में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। दूसरे कमरों में मौजूद घर वालों ने गोली की आवाज सुनी तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
former Pradhan committed suicide by shooting himself with a licensed revolver.
सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

मुट्ठीगंज के शंकरगढ़ कोठी में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। दूसरे कमरों में मौजूद घर वालों ने गोली की आवाज सुनी तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। रिवॉल्वर को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। मूल रूप से औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके के रहने वाले संतोष कुमार सिंह (71) ने मुट्ठीगंज कटघर स्थित शंकरगढ़ कोठी में भी मकान बनाया था। वह पिछले कई सालों से मुट्ठीगंज में ही बेटे शरद और परिवार वालों के साथ रह रहे थे। संतोष रामपुर गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। 

विज्ञापन



परिवार वालों के मुताबिक संतोष पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। उनका ऑपरेशन भी हो चुका था। वह अक्सर दर्द से बेहाल रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह अन्य दिनों की तरह उठे। उन्होंने किसी से कुछ कहा नहीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर शरद तथा उसकी पत्नी कमरे में आए तो संतोष कुमार लहूलुहान पड़े थे। बगल में ही उनकी रिवॉल्वर थी। गोली पेट में लगी थी। 
विज्ञापन



सूचना पर मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष आशीष चौबे फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है। लैब में जांच कराई जाएगी। शरद ने पुलिस को बताया कि बीमारी के कारण वे बहुत परेशान रहा करते थे। आपरेशन के बावजूद पेट में असहनीय दर्द होता था। पुलिस में कमरे में तलाश किया लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed