फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former minister Gayatri Prajapati present at Allahabad Court in assault Case

दुष्कर्म कांड में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पेश, पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान 

Sat, 16 Mar 2019 10:12 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 16 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Former minister Gayatri Prajapati present at Allahabad Court in assault Case
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

लखनऊ में दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जेल से शनिवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में पेश किया गया। उनके सामने ही अभियोजन ने पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज किया। कोर्ट ने अभियोजन से इसी मामले की एक अन्य पीड़िता को बयान के लिए पेश करने का आदेश दिया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता और एसपीओ राधा कृष्ण मिश्रा को सुनकर दिया है।

विज्ञापन


प्रकरण लखनऊ के गौतमपल्ली थाने का है। पीड़िता ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चंद्रपाल, रुपेश और आशीष शुक्ला के खिलाफ दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला न्यायालय लखनऊ में अभियुक्तों के खिलाफ 18 जुलाई 2017 को आरोप तय किया गया था, जिसके बाद से प्रकरण साक्ष्य में चल रहा है। पत्रावली अंतरित होकर अब स्पेशल कोर्ट में आ गई है।
विज्ञापन


गायत्री की जमानत पर सुनवाई शुरू
दुष्कर्म कांड में अभियुक्त पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की ओर से लंबित जमानत अर्जी पर शनिवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है। बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। शेष बहस के लिए कोर्ट ने 27 मार्च की तारीख नियत की है। एडीजीसी राजेश गुप्ता ने बताया कि दुराचार मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति की ओर से 14 जनवरी को जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन ने जमानत अर्जी की सुनवाई का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि अभी पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो सका है। शनिवार को पीड़िता की गवाही पूरी हो जाने पर बचाव पक्ष की ओर से जमानत की सुनवाई किए जाने की याचना कोर्ट से की गई। कोर्ट ने आंशिक सुनवाई की और शेष बहस के लिए 27 मार्च की तारीख नियत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed