{"_id":"5eff76678ebc3e431f7fff1c","slug":"former-lawmaker-ashraf-had-33-cases-registered-in-four-districts-five-wanted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक अशरफ के ऊपर चार जिलों में दर्ज थे 33 मुकदमे, पांच में वांटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक अशरफ के ऊपर चार जिलों में दर्ज थे 33 मुकदमे, पांच में वांटेड
Fri, 03 Jul 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशरफ के खिलाफ चार जिलों में 33 मुकदमे दर्ज थे। इन मुकदमों में वह पांच मामलों में वांटेड चल रहा था। इसके अलावा सीबीआई ने भी राजू पाल हत्याकांड में अशरफ को वांछित किया था। फरार होने के बाद उस पर इनाम घोषित किया गया। फरारी के दौरान भी उसके खिलाफ धमकी समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अशरफ पर प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली और रायबरेली में 33 मुकदमे दर्ज थे। सबसे ज्यादा प्रयागराज में 30 मुकदमे दर्ज हैं। एक कौशांबी के पूरामुफ्ती, एक रायबरेली के ऊचांहार और एक चंदौली में दर्ज है। प्रयागराज में सबसे ज्यादा नौ मुकदमे धूमनगंज में दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसके खुल्दाबाद में छह, शाहगंज में पांच सिविल लाइंस में पांच, कोतवाली में एक, जार्जटाउन में एक और मुट्ठीगंज एक मुकदमा दर्ज हैं। इसके अलावा राजू पाल हत्याकांड में सीबीआई ने भी उसे वांटेंड घोषित किया गया था।
विज्ञापन