Prayagraj : पूर्व सीएम अखिलेश ने उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज ट्विटर पर किया शेयर, सरकार पर कसा तंज
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने फुटेज शेयर करने के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर तंज भी कसा है।
विस्तार
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ये है उप्र में एनकाउंटर सरकार की झूठी छवि का सच्चा एनकाउंटर, जहां इलाहाबाद में सरेआम एक हत्याकांड के गवाह सहित दो पुलिसकर्मियों को बम-गोली से भून दिया गया। उप्र की भाजपा सरकार के तहत ऐसी सुरक्षा व क़ानून-व्यवस्था में आम जनता भयभीत है।
ये है उप्र में एनकाउंटर सरकार की झूठी छवि का सच्चा एनकाउंटर, जहां इलाहाबाद में सरेआम एक हत्याकांड के गवाह सहित दो पुलिसकर्मियों को बम-गोली से भून दिया गया।
विज्ञापन विज्ञापन
उप्र की भाजपा सरकार के तहत ऐसी सुरक्षा व क़ानून-व्यवस्था में आम जनता भयभीत है। pic.twitter.com/vxxqtvU0MC — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 24, 2023
मायावती ने भी घटना की निंदा
पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और उनके गनर की दिन दहाड़े हत्या अति दुखद व अति निंदनीय है। यह घटना यूपी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलती है। सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्द सजा दिलाए।