{"_id":"692d89682489507fe20dfd70","slug":"for-the-first-time-roadways-will-build-four-temporary-bus-stations-for-the-magh-mela-with-facilities-on-the-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माघ मेले के लिए पहली बार रोडवेज बनाएगा चार अस्थायी बस स्टेशन, महाकुंभ की तर्ज पर रहेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माघ मेले के लिए पहली बार रोडवेज बनाएगा चार अस्थायी बस स्टेशन, महाकुंभ की तर्ज पर रहेंगी सुविधाएं
Mon, 01 Dec 2025 05:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Dec 2025 05:56 PM IST
सार
अगले वर्ष की शुरुआत में लगने जा रहे माघ मेले में यूपी रोडवेज द्वारा पहली बार चार अस्थायी बस स्टेशन बनाए जाएंगे। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेला 2026 के लिए पांटून पुल तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अगले वर्ष की शुरुआत में लगने जा रहे माघ मेले में यूपी रोडवेज द्वारा पहली बार चार अस्थायी बस स्टेशन बनाए जाएंगे। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इन चारों ही बस स्टेशन पर महाकुंभ की तर्ज पर तमाम यात्री सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
माघ मेले की शुरुआत अगले वर्ष तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा से होने जा रही है। इस बार उम्मीद से ज्यादा भीड़ आने का अनुमान है। इसी वजह से 2800 की जगह 3800 बसें मेले के दौरान संचालित की जाएंगी। शहर में बसों की आवाजाही से आम लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए चार अलग-अलग स्थानों पर रूट वार अस्थायी बस स्टेशन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
कानपुर, दिल्ली, कौशाम्बी रूट की बसों का संचालन महाकुंभ की तरह नेहरू पार्क के पास बनाए जाने वाले अस्थायी बस स्टेशन से होगा। इसी तरह लखनऊ और अयोध्या रूट की बसें यात्रियों को बेला कछार फाफामऊ से मिलेंगी। रीवा, चित्रकूट, मिर्जापुर रूट की बसें नैनी लेप्रोसी और वाराणसी व गोरखपुर रूट की बसें झूंसी में बनाए जाने वाले अस्थायी बस स्टेशन से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चारों अस्थायी बस स्टेशनों पर यात्री शेड, शौचालय, पेयजल, लाइट आदि की व्यवस्था रहेगी। चारों स्थानों पर समतलीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। अस्थायी बस स्टेशनों से यात्रियों को मेला क्षेत्र के निकटतम स्थल तक ले जाने व लाने के लिए शटल बसें भी संचालित की जाएंगी।