{"_id":"5efe19928ebc3e42c83561b6","slug":"for-the-first-time-in-june-prayagraj-express-did-not-get-filled-with-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में पहली बार एक भी दिन यात्रियों से फुल नहीं रही प्रयागराज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में पहली बार एक भी दिन यात्रियों से फुल नहीं रही प्रयागराज एक्सप्रेस
Thu, 02 Jul 2020 10:59 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:59 PM IST
सार
प्रमुख ट्रेनों से दिल्ली, मुंबईजाने वालों की संख्या
ट्रेन का नाम जनरल स्लीपर थर्डएसी एसी टू एसी फर्स्ट
प्रयागराज एक्सप्रेस 3680 15563 3687 1685 359
शिवगंगा एक्सप्रेस 1591 11273 2727 592 216
कामायनी एक्सप्रेस 2617 16907 2471 698 ---
महानगरी एक्सप्रेस 2625 18906 2097 664 ---
विज्ञापन
Prayagraj news: Prayagraj Express
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 की वजह से रेलवे ने यात्री ट्रेनों का संचालन भले ही शुरू कर दिया हो लेकिन रेलवे के लिए यह घाटे का सौदा ही साबित हो रहा है। प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली, मुंबई रूट की ऐसी ट्रेनें जिनकी लॉक डाउन के पहले शायद ही कोई बर्थ खाली गई हो उन ट्रेनों में वर्तमान समय काफी बर्थ खाली रह जा रही है। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की ही बात करें तो एक जून से 25 जून के मध्य इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में 65 फीसदी ही बर्थ/ सीटभर सकी। इस अवधि में 13 हजार से ज्यादा बर्थ खाली गई।
अनलॉक होने के बाद से ही सौ जोड़ीट्रेनों का संचालन रेलवे ने शुरू किया। इन सौ ट्रेनों में प्रयागराज, शिवगंगा, महानगरी, कामायनी एक्सप्रेस भी शामिल रही। प्रयागराज एक्सप्रेस बीते 35वर्ष में जून माह में कभी भी खाली नहीं गई, लेकिन दिल्ली में कोविड-19के बढ़ रहे केस की वजह से इस ट्रेन की सभी श्रेणी में बर्थ नहीं भर पा रही है। यहां तक की इसके जनरल कोच भी हर रोज खालीही जा रहे हैं।
एक से 25 जून के मध्य प्रयागराज के फर्स्ट एसी की 29.91 सीटेंही भरी। एसी टू में 25.92 फीसदी, थर्ड एसी में 68.27एवं स्लीपर की 77.81 फीसदी ही सीटें भरी। जबकि जनरल कोच में 73.6 फीसदी सीटें भरी। इस तरह से शुरूआती 25 दिनों में कुल 24974 यात्री प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए,जबकि ट्रेन में 13126 बर्थ/सीटखाली गई।
विज्ञापन
इसी तरह दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में महज 44.2 फीसदी ही बर्थ भरी। मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस में 62.53 फीसदीएवं कामायनी एक्सप्रेस में इस अवधि में 61.66 फीसदी ही बर्थ भरी।