फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For TGT - PGT, principal applications from six June

टीजीटी-पीजीटी, प्रधानाचार्य  के लिए आवेदन छह जून से

Tue, 31 May 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 31 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए इंतजार कर रहे प्रतियोगी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-प्रवक्ता भर्ती (पीजीटी) एवं प्रधानाचार्यों भर्ती-2016 के खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह जून से शुरू कर रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई होगी। इसके लिए परीक्षा अक्तूबर-नवंबर में कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष हीरालाल गुप्त के अनुसार टीजीटी के 7603, पीजीटी के 1353 एवं प्रधानाचार्य के 612 पदों कुल मिलाकर 9568 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य एवं ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 625 रूपए,एससी के लिए 350 रुपये एवं एसटी के लिए 175 रुपये शुल्क तय किया गया है। चयन बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरा करके स्कूलों में खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि ऑनलाइन आवेदन के समय पूरी जांच के बाद ही फार्म को सम्मिट करें। सम्मिट करने के बाद संशोधन संभव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2013 में टीजीटी-पीजीटी के पदों की घोषणा के बाद तीन वर्षों के अंतराल के बाद खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed