{"_id":"61ba28383cb4df4f0239c6c7","slug":"football-competition-northern-football-academy-got-bronze-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता : नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को मिला कांस्य पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता : नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को मिला कांस्य पदक
Wed, 15 Dec 2021 11:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:09 PM IST
सार
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के शुरुआत से ही अकादमी के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने हरियाणा की खिलाड़ियों के विरुद्ध एक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। प्रथम हाफ गोल रहित बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुख्य अतिथि के साथ नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के महिला खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल दिल्ली एवं डीएएससी द्वारा दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की महिला फुटबॉल टीम को एक कड़े मुकाबले में हरियाणा की टीम मेरा गाओं मेरा देश से 0 -1 से हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के शुरुआत से ही अकादमी के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने हरियाणा की खिलाड़ियों के विरुद्ध एक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। प्रथम हाफ गोल रहित बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
खेल के दूसरे हाफ के अंतिम पांच मिनट पर एक गोल खा गई। अंत में नॉर्दन अकादमी को तीसरे स्थान कांस्य पदक एवं टीम ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान प्रसून बनर्जी एवं फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष साजि प्रभाकरन ने खिलड़ाइयो को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन
अकादमी की अंजलि सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जबकि सोनाली को सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार मिला। अकादमी की टीम से जिन महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया उसमें गोलकीपर प्रियंका, सुधा, डिफेंडर- यशफा, ज़ेबा, पायल, अज़रा, अंजली, मनीषा, मिडफील्डर- अमीषा, मनीषा, सोनाली, फॉरवर्ड- श्रेया, अंकिता, समन, पूजा रहीं। टीम के प्रशिक्षक इंद्रनील घोष रहे।