शिक्षक दिवस पर फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित
नार्दर्न फुटबॉल एकेडमी के माध्यम से लड़के और लड़कियों को प्रशिक्षण देने वाले इंद्रनील घोष को इसके पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। यह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त रेफरी, कोच और प्रशिक्षक भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक स्थानीय होटल में संपन्न कार्यक्रम में रोटरी इलाहाबाद नार्थ के अध्यक्ष रोटेरियन शरद जैन एवं सचिव उमंग अग्रवाल ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया I मुख्या अतिथि के रूप में पूर्व रोटरी गवर्नर डॉ प्रमोद कुमार जी का स्वागत शाल और गमला देकर किया गया I
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने किया तथा सम्मान पुरस्कार पाने वालों में पहली संत अन्थोनी गर्ल्स स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका जो पिछले 36 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और बालिका शिक्षा में योगदान देने के लिए श्रीमती पद्मा बत्रा खन्ना को सम्मानित किया गया। दूसरा पुरस्कार डॉ अशोक कुमार वर्मा, तीसरा सम्मान डॉ हरी प्रकाश पांडेय को दिया गया। चौथा सम्मान अविनाश गुप्ता को दिया गया। पांचवा सम्मान जुडो कराटे सिखाने वाले बीबी गुरुंग, छठा सम्मान फुटबॉल के कोच इंद्रनील घोष को दिया गया। इन्होंने नॉर्दन (नॉर्थेर्न) फुटबॉल अकादमी की स्थापना की, जिसमें इलाहाबाद और आस पास क्षेत्र से लड़कियों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक भी इलाहाबाद का नेतृत्व कर चुके हैं और इंद्रनील को भी इसके लिए कई सम्मान मिल चुका है।
सातवां सम्मान राजा बाबू शर्मा को ताइक्वांडो खेल को इलाहाबाद में नई पहचान दिलाने के लिए दिया गया। इन्होने आरजे ताइक्वांडो क्लब की भी स्थापना की है, जिसमें हर एक उम्र के बच्चे इसको सीख सकते है तथा गरीब छात्रों को यह ताइक्वांडो की शिक्षा मुफ्त देते है। इनके कई छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राट्रीय पदक भी जीत चुके हैंI
कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि डॉ प्रमोद कुमार जी अपने शैक्षिक जीवन से जुड़ी कुछ प्रेरणादायक बातों को सभी से साझा किया। रोटरी इलाहाबाद नार्थ के सभी मेंबर्स रोटेरियन सुरेंद्र मालिक जी, नीरज अग्रवाल जी, नीरज जायसवाल, जेएस. बिरदी, चरणजीत खोसला, अनिल मित्रा, संदीप आनंद, अभिलाष जैन, निखिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल बंसल, राजा रस्तोगी, मनीषा गुप्ता, मोहित अग्रवाल, कमल क्रांति आदि का अध्यक्ष रोटेरियन शरद जैन एवं सचिव उमंग अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया I