फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Football coach Indranil Ghosh honored with Nation Builder Award on Teacher's Day

शिक्षक दिवस पर फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित

Sun, 05 Sep 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 10:22 PM IST
सार

नार्दर्न फुटबॉल एकेडमी के माध्यम से लड़के और लड़कियों को प्रशिक्षण देने वाले इंद्रनील घोष को इसके पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। यह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त रेफरी, कोच और प्रशिक्षक भी हैं।

विज्ञापन
Football coach Indranil Ghosh honored with Nation Builder Award on Teacher's Day
Prayagraj News : फुटबाल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को रोटरी क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी इलाहाबाद नार्थ ने शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए अलग अलग शिक्षक क्षेत्र से सात शिक्षकों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

एक स्थानीय होटल में संपन्न कार्यक्रम में रोटरी इलाहाबाद नार्थ के अध्यक्ष रोटेरियन शरद जैन एवं सचिव उमंग अग्रवाल ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया I मुख्या अतिथि के रूप में पूर्व रोटरी गवर्नर डॉ प्रमोद कुमार जी का स्वागत शाल और गमला देकर किया गया I 
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने किया तथा सम्मान पुरस्कार पाने वालों में पहली संत अन्थोनी गर्ल्स स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका जो पिछले 36 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और बालिका शिक्षा में योगदान देने के लिए श्रीमती पद्मा बत्रा खन्ना को सम्मानित किया गया। दूसरा पुरस्कार डॉ अशोक कुमार वर्मा, तीसरा सम्मान डॉ हरी प्रकाश पांडेय को दिया गया। चौथा सम्मान अविनाश गुप्ता को दिया गया। पांचवा सम्मान जुडो कराटे सिखाने वाले बीबी गुरुंग, छठा सम्मान फुटबॉल के कोच इंद्रनील घोष को दिया गया। इन्होंने नॉर्दन (नॉर्थेर्न) फुटबॉल अकादमी की स्थापना की, जिसमें इलाहाबाद और आस पास क्षेत्र से लड़कियों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक भी इलाहाबाद का नेतृत्व कर चुके हैं और इंद्रनील को भी इसके लिए कई सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवां सम्मान राजा बाबू शर्मा को ताइक्वांडो खेल को इलाहाबाद में नई पहचान दिलाने के लिए दिया गया। इन्होने आरजे ताइक्वांडो क्लब की भी स्थापना की है, जिसमें हर एक उम्र के बच्चे इसको सीख सकते है तथा गरीब छात्रों को यह ताइक्वांडो की शिक्षा मुफ्त देते है। इनके कई छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राट्रीय पदक भी जीत चुके हैंI 



कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि डॉ प्रमोद कुमार जी अपने शैक्षिक जीवन से जुड़ी कुछ प्रेरणादायक बातों को सभी से साझा किया। रोटरी इलाहाबाद नार्थ के सभी मेंबर्स रोटेरियन सुरेंद्र मालिक जी, नीरज अग्रवाल जी, नीरज जायसवाल, जेएस. बिरदी, चरणजीत खोसला, अनिल मित्रा, संदीप आनंद, अभिलाष जैन, निखिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल बंसल, राजा रस्तोगी, मनीषा गुप्ता, मोहित अग्रवाल, कमल क्रांति आदि का अध्यक्ष रोटेरियन शरद जैन एवं सचिव उमंग अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed