फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Food poisoning

फूड पॉइजनिंग से परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ी

Fri, 19 Jul 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning
दुनका/मीरगंज। बैगन की सब्जी और पूड़ी खाकर सोए शाही क्षेत्र के गांव गनेशपुर में परिवार के 11 लोगों की हालत रात में अचानक बिगड़ गई। परिवार को उल्टी करते देख ग्रामीणों ने गांव के झोलाछाप को बुलाकर उनका इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीण सभी को लेकर सहोड़ा में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत देख उन्हें बरेली ले जाने की सलाह दी। परिवार के नौ लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन

थाना शाही के गांव गनेशपुर निवासी टीकाराम के बेटे सत्यपाल मंगलवार को बाजार से बैगन खरीद कर लाए थे। रात को पूरा परिवार बैगन की सब्जी और पूड़ी खाकर सो गया। रात करीब 12 बजे पूरा परिवार के टीकाराम, सत्यपाल, कृष्णा, धारा सिंह, राजरानी, नीरज, रजनी, रीतेश, नितिन, हिमानी और अनुराग की हालत बिगड़ गई। पूरा परिवार उल्टी करने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गांव के झोलाछाप से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा न होने पर सुबह को सहोड़ा में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गए। जां डॉक्टर ने उनकी हालत देख बरेली ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को नीरज (18) के अलावा अन्य सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अनुराग और रजनी की हालत में सुधार न होने पर भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन


बैंगन जहरीले होने की चर्चा
गांव में जहरीले बैंगन खाने से परिवार को फूड पॉइजनिंग होने की चर्चा है। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद तुरंत ही बैंगन बाजार में लाकर बेच दिए गए, जिन्हें खाकर परिवार के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ गई। हालांकि कुछ लोग तेल पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed