{"_id":"5e1237d88ebc3e880a639cd7","slug":"fog-will-be-hindered-cold-at-night-allahabad-news-ald26490375","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बनेगा बाधा, रात में ठंड कड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बनेगा बाधा, रात में ठंड कड़क
विज्ञापन
Fog will be hindered, cold at night
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से रविवार को लगातार तीसरे दिन बादल और धुंध का प्रभाव रहा। दिन में आधे घंटे के लिए निकली धूप बेअसर रही। रात में गलन वाली ठंड ने सताया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन कोहरा गिरेगा। दिन में मौसम साफ होने के आसार हैं। वहीं तापमान में मौसमी उठापटक से रात में कड़क ठंड बनी रहेगी।
बादलों के डेरा जमाने से रविवार को भी गलन वाली ठंड का प्रकोप बना रहा। सुबह घना कोहरा छंटा लेकिन सूरज बादलों में दुबका रहा। दिन में करीब डेढ़ बजे हल्की धूप निकली जो आधे घंटे में ही गुम हो गई। तीन बजे से चली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। हालांकि रात में बादल भटके लेकिन हवाओं का रुख नहीं बदला।
रविवार को अधिकतम तापमान मामूली अंतर के साथ बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 12.9 से 9.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम 100 फीसदी पर रहा। न्यूनतम आर्द्रता भी 83 फीसदी होने से गलन से लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक मौसमी उठापटक का दौर अभी बना रहेगा। कोहरे गिरेगा लेकिन बादल भटके तो धूप राहत देगी। दो दिन के बाद नमी का स्तर बढ़ा रहा तो न्यूनतम तापमान और कम होने के आसार हैं। तापक्रम घटने से ठंड और गलन बनी रहेगी। दिन की अपेक्षा रात में अधिक सर्दी होगी।