पौष पूर्णिमा स्नान पर हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा, श्रद्धालु बोले- हर-हर महादेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को लगा कि अचानक की आसमान से फूलों की वर्षा कहां से होने लगी। जब ऊपर देखा तो पाया कि हेलीकाप्टर से फूलों की बारिस की जा रही है। जिनका स्वागत संगम घाट पुष्पवर्षा किया जाने लगा। एयर फोर्स के जवानों ने दिन भर पुष्प वर्षा कर स्नानार्थियों का स्वागत किया। यह विहंंगम नजारे को देखकर खुशी के मारे झूम उठे। इस स्वागत के लिए सरकार और मेला प्रशासन के लिए स्नानार्थियों ने धन्यवाद दिया। कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा और सफाई का पूरी तरह ध्यान रखा।
संगमनोज की मनोहारी दृश्य को कैमरे में कैद करने से युवा नहीं चूके। सेल्फी लेने का क्रम लगा रहा। कभी घाट, तो कभी सेना के जवानों और बाबाओं के साथ। इससे उबे तो आसमान से हो रही पुष्पावर्षा को कैमरे में लिया। इसे लेने की होड़ लग गई। हर एक्सन से संगम नोज हो रहे फूलों की बारिश को खींचा गया। इसे पाकर युवा काफी उत्साहित दिखे।
ऐसा मनोहारी की संगम घाट पर दृश्य देखकर कुछ पल श्रद्धालु चकित रहे। इन्हें लगा की मानों कि देवी-देवताओं के लिए पुष्पों की बारिश की जा रही हो।