फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   flights to Pune, Bilaspur and Delhi will take off for the last time from Prayagraj.

Prayagraj Airport : 28 मार्च को प्रयागराज से अंतिम बार उड़ान भरेगी पुणे, बिलासपुर और दिल्ली की फ्लाइट

Thu, 28 Mar 2024 05:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 05:08 AM IST
सार

प्रयागराज से इंडिगो की पुणे और एलाएंस एयर की दिल्ली एवं बिलासपुर उड़ान का लोड फैक्टर काफी अच्छा रहा है। बावजूद इसके इन तीनों ही शहरों के लिए विमान संचालन 28 मार्च के बाद नहीं होगा। इन तीनों ही सेवाओं को नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए ) के समर शेड्यूूल में शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन
flights to Pune, Bilaspur and Delhi will take off for the last time from Prayagraj.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से विमानन कंपनी इंडिगो की पुणे और एलाइंस एयर की बिलासपुर एवं दिल्ली उड़ान बृहस्पतिवार 28 मार्च को अंतिम बार यहां से उड़ान भरेगी। इन दोनों ही उड़ान का संचालन 28 मार्च के बाद नहीं होगा। एक साथ तीन उड़ान बंद होने के बाद प्रयागराज का अब देश के सात शहरों से ही सीधा हवाई संपर्क रह जाएगा। प्रयागराज से इंडिगो की पुणे और एलाएंस एयर की दिल्ली एवं बिलासपुर उड़ान का लोड फैक्टर काफी अच्छा रहा है।

विज्ञापन



बावजूद इसके इन तीनों ही शहरों के लिए विमान संचालन 28 मार्च के बाद नहीं होगा। इन तीनों ही सेवाओं को नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए ) के समर शेड्यूूल में शामिल नहीं किया है। समर शेड्यूल रविवार 31 मार्च 24 से प्रभावी हो रहा है। एक साथ तीन उड़ान बंद कर दिए जाने से जहां पुणे, दिल्ली और बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी तो वहीं अगले वर्ष प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के दौरान भी यात्रियों को इससे समस्या आएगी।

विज्ञापन

पुणे उड़ान की बात करें तो इसका संचालन मार्च 2020 में शुरू हुआ था। तब से अब तक इस विमान का प्रयागराज से लोड फैक्टर 80 फीसदी या उससे अधिक ही रहा। इस सेवा को बंद किए जाने को लेकर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य शिवशंकर सिंह का कहना है कि पुणे के प्रयागराज से कोई सीधी ट्रेन भी नहीं है। जो ट्रेनें उपलब्ध भी है वह अन्य शहरों से आती हैं। उसमें प्रयागराज से आवंटित होने वाली बर्थ की संख्या भी सीमित है।

इस वजह से तमाम लोग हवाई सेवा के जरिए पुणे जाते एवं आते रहे हैं। इससे समय की भी बचत होती है। इंडिगो इस विमान को बंद क्यों कर रहा है यह समझ से परे है। इसी तरह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के एक अन्य सदस्य आशीष गुप्ता ने कहा कि बिलासपुर सेवा बंद हो जाने के बाद प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की सीधी कनेक्टिविटी नहीं रह जाएगी। पिछले वर्ष रायपुर उड़ान भी बंद की जा चुकी है।

एक वर्ष के भीतर सात उड़ान हवा में हो गई गुम

प्रयागराज एयरपोर्ट में विगत एक वर्ष के दौरान अब तक कई विमान सेवा बंद हो चुकी है। पिछले वर्ष ही एलाएंस एयर ने प्रयागराज-कोलकाता, प्रयागराज-देहरादून उड़ान को बंद किया। अब प्रयागराज-दिल्ली और प्रयागराज-बिलासपुर उड़ान भी बंद होने जा रही है। इसी तरह विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा प्रयागराज-गोरखपुर, प्रयागराज-इंदौर और प्रयागराज-रायपुर उड़ान को बंद किया गया। इसी कड़ी में प्रयागराज-पुणे उड़ान भी अब बंद होने जा रही है।

एयरपोर्ट में अब सिर्फ इंडिगो का ही वर्चस्व

बृहस्पतिवार 28 मार्च के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट में सिर्फ विमानन कंपनी इंडिगो के ही विमान संचालित होंगे। क्योंकि एलाइंस की सभी दो उड़ान शुक्रवार से संचालित नहीं होगी। ऐसे में यहां से सिर्फ इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, लखनऊ एवं देहरादून उड़ान ही एयरपोर्ट से संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed