फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flight will start from Prayagraj to Chitrakoot, direct flight will also be available for Varanasi and Luck

यूपी : प्रयागराज से चित्रकूट के लिए शुरू होगी उड़ान, वाराणसी और लखनऊ के लिए भी होगी सीधी उड़ान

Fri, 24 Feb 2023 12:53 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 12:53 AM IST
सार

चित्रकूट के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू होने के आसार बन रहे हैं। नागर विमानन निदेशालय के समर शेड्यूल में इसका एलान हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा चित्रकूट एयरपोर्ट तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
Flight will start from Prayagraj to Chitrakoot, direct flight will also be available for Varanasi and Luck
flight - फोटो : iStock

विस्तार

चित्रकूट के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू होने के आसार बन रहे हैं। नागर विमानन निदेशालय के समर शेड्यूल में इसका एलान हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा चित्रकूट एयरपोर्ट तैयार कर लिया है। यहां से एटीआर श्रेणी (72 सीट) एवं 19 सीट वाले विमान की ही उड़ान होगी।

विज्ञापन

चित्रकूट एयरपोर्ट का निर्माण प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन की ही देखरेख में हुआ है। यहां एयरपोर्ट टर्मिनल तैयार हो गया है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत चित्रकूट एयरपोर्ट से पहले चरण में राजधानी लखनऊ, शिव की नगरी काशी (वाराणसी) एवं प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। यहां एयरपोर्ट में अभी एक बार में कुल 50 यात्रियों के ही बैठने की व्यवस्था है। डीजीसीए के समर शेड्यूल में यहां से शुरू होने वाली उड़ानों को शामिल करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में यहां से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यहां कुल दो रनवे हैं।

विज्ञापन


पहले रनवे की लंबाई 1400 मीटर है, जो पूरी तरह से तैयार है। वहीं दूसरे रनवे की लंबाई 2500 मीटर के आसपास है। इसका निर्माण अभी चल रहा है। जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। चित्रकूट एयरपोर्ट के निदेशक पंकज शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट विमानों की आवाजाही के लिए तैयार है। यहां से लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के लिए उड़ान प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड का पहला एयरपोर्ट है चित्रकूट

चित्रकूट एयरपोर्ट बुंदेलखंड का पहला एयरपोर्ट है। यहां के अलावा अभी बुंदेलखंड में अन्य किसी भी जिले में अभी एयरपोर्ट नहीं है। समूचे बुंदेलखंड की बात करें तो मध्य प्रदेश के खजुराहो में एयरपोर्ट जरूर है। वहां से दिल्ली के लिए विमान की आवाजाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed