फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   flaming

हालत गंभीर, शरीर का ऊपरी हिस्सा है झुलसा

Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आत्मदाह करने वाले स्नातक छात्र मो. जाबिर रजा ‘इलाहाबादी’ की हालत गंभीर है। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। उसके चेहरे, बाल, गर्दन, सीना, पेट, पीठ और कमर के आसपास का हिस्सा आग की चपेट में आने से न केवल त्वचा जल गई है, बल्कि शरीर में होने वाला पानी भी सूख गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इसका असर शरीर के मांसपेशियों और हड्डियाें पर हुआ है जबकि  फेफड़े, किडनी और लीवर के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। सांस लेने और खाने-पीने में भी दिक्कत है।
विज्ञापन


 मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन के अनुसार कआग की चपेट में आने से कई तरह की परेशानियां होती हैं। शरीर की त्वचा बैरियर का काम करती है। उसके खुलने से बैक्टीरिया और जीवाणु भी अटैक करने लगते हैं। शरीर संक्रमण की चपेट में जल्दी आता है। प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है और अपशिष्ट चीजें बनने लगती हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। जलने के बाद मरीज की तुरंत ड्राफ्टिंग भी नहीं हो पाती है। इससे घाव भरने में काफी वक्त लग जाता है। बाद में शरीर के जो अंग जल जाते हैं, वहां सिकुड़न होने से नई तरह की समस्याएं खड़ी होंगी।
विज्ञापन


शरीर में जलने वाले हिस्से
सिर और चेहरा - नौ फीसदी
सीना और पेट - 18 फीसदी
पीठ और उसके नीचे का हिस्सा - 18 फीसदी
कमर के नीचे का हिस्सा - एक फीसदी
दोनों पैर          - 36 फीसदी
दोनों हाथ        - 18 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed