फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five people arrested including son of former MP in rare animal trafficking

दुर्लभ जीव की तस्करी में पूर्व सांसद के बेटे समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 08 Nov 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Thu, 08 Nov 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Five people arrested including son of former MP in rare animal trafficking
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुट्ठीगंज में पुराने पुल के पास यमुना घाट से पुलिस ने दुर्लभ जीव की तस्करी में पूर्व सांसद के बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दुर्लभ जीवों की श्रेणी में शामिल पैंगोलिन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दवाएं व बुलेटेप्रफ जैकेट बनाने में इस जीव की खाल का इस्तेमाल होता है। इस कारण से इसकी कीमत लाखों में होती है। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पाई कि पैंगोलिन कहां से आया है।
विज्ञापन


मुट्ठीगंज पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी सोमवार रात 12 बजे के करीब की गई। इनमें रितेश कुमार निवासी सिविल लाइंस, नुसरत हुसैन निवासी घूरपुर, हरिमोहन गुप्ता निवासी पुराना कटरा, अखिलेश शुक्ला निवासी मेजा व जय प्रकाश शर्मा निवासी नैनी शामिल हैं। इनमें रितेश पूर्व सांसद रामनिहोर राकेश का बेटा है। इनके पास से दुर्लभ जीव पैंगोलिन बरामद हुआ है, जो मूलत: दक्षिण एशिया व अफ्रीका के देशों में पाया जाता है।
विज्ञापन


इसकी खाल का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाएं, ड्रग्स, बुलेटप्रूफ जैकेट, कपड़े व सजावट के सामान के लिए किया जाता है। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में है। एक अनुमान के मुताबिक इसकी खाल की कीमत लगभग सात लाख रुपये प्रति किलो होती है। आरोपियों के पास से एक सफारी भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि पैंगोलिन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बता पाई पुलिस, कहां से आया पैंगोलिन

पैंगोलिन कहां से लाया गया, पुलिस यह नहीं बता सकी। पूछने पर पुलिस यही कहती रही कि बहुत पूछताछ करने के बावजूद गिरफ्तार आरोपियों ने यह नहीं बताया कि पैंगोलिन उन्हें कहां मिला। उधर, वन विभाग के रेंजर आरएन पांडेय ने बताया कि पैंगोलिन दुर्लभ जीवों की श्रेणी में शुमार है।  

बोला सांसद पुत्र, पुलिस ने फर्जी फंसाया
उधर, गिरफ्तार पूर्व सांसद का बेटा खुद को निर्दोष बताते हुए यही कहता रहा कि उसे फर्जी फंसाया जा रहा है। उसने बताया कि वह नैनी में खान चौराहे के पास रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह अन्य चार आरोपियों को भी नहीं जानता। जबकि पकड़े गए नुसरत ने बताया कि उसे पैंगोलिन नैनी स्टेशन के पास रहने वाले सोनू नाम के व्यक्ति ने दिया था। ऐसे में सवाल यह है कि पुलिस ने सोनू को क्यों नहीं पकड़ा और अगर वह नहीं भी मिला तो पुलिस ने उसे मामले में वांछित क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed