फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five officers of private secretary service cadre get promotions

निजी सचिव सेवा संवर्ग के पांच अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Tue, 18 May 2021 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 May 2021 09:02 PM IST
सार

उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Five officers of private secretary service cadre get promotions
प्रमोशन

विस्तार

हाईकोर्ट निजी सचिव सेवा संवर्ग के पांच अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार सैयद सलमान मंसूर, संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार को निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव के पद पर, राम आसरे मौर्य, उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, आशुतोष कुमार शुक्ल, सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, भास्कर सिंह, निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर और नितिन कुमार वर्मा, अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव, चयन समिति के चेयरमैन एवं संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में संघ के कमलेश कुमार सिंह, आलोक कुमार निरंजन- विजयानंद द्विवेदी, गवेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार यादव, पंकज कुशवाहा, भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पांडेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आजम, सचिन्द्र नाथ, आदिल शमीम, मिठाई लाल सोनकर, अशोक कुमार भास्कर और अखिलेश कुमार प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed