{"_id":"60e1c9db8ebc3ec90c274261","slug":"five-nominated-including-syus-vice-president-raids-were-given-in-many-places-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"सयुस उपाध्यक्ष समेत पांच नामजद, तलाश में कई जगह दी गई दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सयुस उपाध्यक्ष समेत पांच नामजद, तलाश में कई जगह दी गई दबिश
Sun, 04 Jul 2021 08:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:16 PM IST
सार
- जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुए बवाल का मामला
विज्ञापन
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने पांच सपाइयों को नामजद किया है। इनमें समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव का भी नाम शामिल है। इसके अलावा चार अन्य नामजद किए गए हैं। रविवार को दिनभर इनकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कटरा में जमकर बवाल हुआ था। आनंद हॉस्पिटल के पास स्थित हेलीकॉप्टर चौराहे पर सपाइयों की पुलिस से भिड़ंत हो गई थी। सपाई मतदान में धांधली का आरोप लगा रहे थे। जब पुलिस ने सपाइयों को जिला पंचायत कार्यालय जाने से रोका तो उन्होंने धक्कामुक्की की। जिसके बाद सपाइयों पर लाठीचार्ज किया गया था। पुलिस अफसरों का आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और कुर्सियां फेंकी। इसमें सिपाही पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विपिन जख्मी भी हुआ।
इस मामले में पुलिस की ओर से 500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात बताई गई थी। देर रात बवाल में शामिल पांच आरोपियों को चिह्नित करते हुए उन्हें नामजद कर लिया गया। इनमें संदीप यादव के अलावा प्रिंस बागी, अजय यादव, शिव यादव व रजनीश भारतीया शामिल हैं। मुकदमा कर्नलगंज थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की ओर से लिखाया गया है। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा मुकदमे में नामजद 500 अज्ञात को भी वीडियो फुटेज व तस्वीरों के माध्यम से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोई आरोपी हाथ नहीं लगा
मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार को पुलिस आरोपी संदीप यादव के जार्जटाउन स्थित घर पहुंची, लेकिन वह गायब मिला। घरवाले भी कुछ बता नहीं सके। इसी तरह नैनी, कर्नलगंज व तेलियरगंज में भी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। हालांकि देर रात तक कोई पकड़ा नहीं जा सका था।