फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five including woman died of corona

कोरोना से महिला सहित पांच की मौत

Thu, 10 Sep 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Five including woman died of corona
Corona testing - फोटो : PTI
कोरोना से बुधवार को एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद चार लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि एक का बृहस्पतिवार को किया जाएगा। नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


डॉ. ऋषि ने बताया कि पांचों मौत एसआरएन चिकित्सालय में हुई हैं। पहली मौत 67 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार की देर रात हुई, वह करेली में रह रहा था। हालांकि, उसका मूल निवास स्थान चंदौली है। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए उसका शव प्रोटोकॉल के मुताबिक चंदौली ले गए। उधर, एसआरएन चिकित्सालय के डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि दूसरी मौत सोरांव के 35 वर्षीय युवक की हुई है। यह आठ सितंबर को भर्ती हुआ था। इसे हार्ट की समस्या थी।
विज्ञापन


तीसरी मौत कर्नलगंज की 64 वर्षीय महिला की हुई है। महिला शुगर, बीपी और लकवा की समस्या पहले से थी। चौथी मौत हिम्मतगंज निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। बुजुर्ग पांच सितंबर को भर्ती हुआ था। उसे गुर्दे, बीपी और शुगर की पहले से ही समस्या थी। पांचवीं मौत नैनी के 64 वर्षीय व्यक्ति की हुई। यह आठ सितंबर को भर्ती हुए थे। बीपी, शुगर की समस्या थी। मौत के बाद  करेली वाले व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉ. सुजीत ने बताया कि एसआरएन में बुधवार को आठ संदिग्धों को भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed