फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First phase verification completed, now waiting for appointment

सत्यापन पूरा, अब नियुक्त का इंतजार

Sun, 10 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
First phase verification completed, now waiting for appointment
पहले चरण का सत्यापन पूरा, अब नियुक्ति का इंतजार
विज्ञापन

यूपीपीएससी शासन को जल्द भेजेगा चयनित अभ्यर्थियों की की नियुक्ति की संस्तुति
इस सप्ताह जारी होगा एलटी ग्रेड के अन्य छह अन्य विषयों में सत्यापन का कार्यक्रम
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 में से सात विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन पूरा हो गया है और अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति का इंतजार है। इसके अलावा छह अन्य विषयों का रिजल्ट तो जारी हुआ है लेकिन उनका सत्यापन कार्यक्रम तय नहीं हुआ है जबकि दो सबसे प्रमुख विषयों का रिजल्ट विवाद के कारण फंसा हुआ है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सात विषयों के चयनितों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू हुई थी, जो आठ नवंबर को पूरी हो गई। इनमें संगीत कृषि, वाणिज्य, उर्दू, संस्कृत, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषय के चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। जिस दौरान सत्यापन प्रक्रिया चल रही थी, उस वक्त आयोग ने छह अन्य विषयों के अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिए, जिनमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर और जीव विज्ञान विषय शामिल हैं।
विज्ञापन

इन विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर आउट प्रकरण का विवाद अब भी बना हुआ है। ऐसे में चयनितों को जब तक नियुक्ति नहीं मिल जाती है, उनकी सांसें अटकी रहेंगी। इस बारे में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि अन्य विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन का कार्यक्रम एक सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। साथ ही जिनका सत्यापन हो चुका है, जल्द ही उनकी नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
हिंदी, सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट में पेच
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 में से 13 विषयों का रिजल्ट जारी कर चुका है लेकिन दो विषयों हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर पेच फंसा हुआ है। इन्हीं दोनों विषयों की परीक्षाओं में पेपर आउट होने के आरोप लगे थे और एसटीएफ इसकी जांच भी कर रही है। ऐसे में इन दोनों विषयों का रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed