फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First Monday of Sawan: Har Har Mahadev echoed in pagodas, Mahadev worshiped with rituals

सावन का पहला सोमवार : शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव, विधि-विधान से पूजे गए देवाधिदेव, किया गया अभिषेक

Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। बेल पत्र, धतूर, दूध, गंगा जल, भांग, मिष्ठान्न, नैवेद्य, फल और सुगंधित पुष्पों का भोग लगाकर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में कावड़ियों ने पड़िला महादेव, दशाश्वमेध महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव और मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी सभी प्रमुख शिवालयों में भोले भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन
First Monday of Sawan: Har Har Mahadev echoed in pagodas, Mahadev worshiped with rituals
साव के पहल सोमवार पर प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में महादेव की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रावण मास के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर और सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। बेल पत्र, धतूर, दूध, गंगा जल, भांग, मिष्ठान्न, नैवेद्य, फल और सुगंधित पुष्पों का भोग लगाकर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन




विज्ञापन





बड़ी संख्या में कावड़ियों ने पड़िला महादेव, दशाश्वमेध महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव और मनकामेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, शिव कचहरी मंदिर, राजरूपपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिरों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की कतार मंदिरों पर देखी गई। शिवतांडव और ऊं नम: शिवाय के साथ हर हर महादेव और बोल बम के उद्घोष होते रहे। शहर और गांव के सभी छोटे और बड़े शिव मंदिरों में भोर से ही पूजन अर्चन और जलाभिषेक शुरू हो गया। दशाश्वमेध घाट से जल भरकर कांवड़िए काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों के  आसपास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बदोबस्त किया गया। मंदिरों पर मेला लगा रहा। यहां खिलौने, फल, मिष्ठान्न और सौंदर्य प्रसाधान के सामग्रियों की बिक्री खूब हुई। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से माहौल भक्तिमय रहा। 

First Monday of Sawan: Har Har Mahadev echoed in pagodas, Mahadev worshiped with rituals
मनकामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।
मनकामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। यमुना तट पर स्थित यह मंदिर पौराणिक है और इसका कई पुराणों में जिक्र मिलता है। 

First Monday of Sawan: Har Har Mahadev echoed in pagodas, Mahadev worshiped with rituals
सावन के पहले दिन सोमवार को श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर नवीन मंडी स्थल में पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
कौशांबी के शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

कौशांबी में सावन माह के प्रथम सोमवार को टेवां मे प्राचीन शिव मंदिर महेश बाबा के स्थान पर महिलाओं ने जलाभिषेक करके परिवार के सुख शांति की कामना की। क्षेत्र बरैसा कुआडीह, टेवां, उमरा, जजौली, भरसवॉ, सरसवां के भी श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक किया। सावन के महीने में क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त भंडारे का भी आयोजन करते हैं।

आज सावन के प्रथम सोमवार के दिन पूर्व ग्राम प्रधान भरसवॉ विकास तिवारी एवं डॉ अजय तिवारी काका गुरुजी अजय त्रिपाठी व भाजपा नेता व मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय तिवारी, डॉ रामू ज्ञानेंद्र तिवारी आदि ने मिलकर रामचरितमानस का पाठ करवाया। साथ ही सावन के प्रथम सोमवार महेश बाबा के स्थान पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed