{"_id":"5e56ce598ebc3ef3982f423b","slug":"firs-filed-against-12-candidates-two-center-administrators-giving-exam-instead-of-other-allahabad-news-ald269594510","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः दूसरे की जगह परीक्षा देते 12 परीक्षार्थियों दो केंद्र व्यवस्थापकों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः दूसरे की जगह परीक्षा देते 12 परीक्षार्थियों दो केंद्र व्यवस्थापकों पर एफआईआर दर्ज
FIRs filed against 12 candidates, two center administrators giving exam instead of other
- फोटो : CITY DESK
Link Copied
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से बुधवार को हुई इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 12 परीक्षार्थियों पर नकल करने और दो केंद्र व्यवस्थापकों एवं तीन अन्य के खिलाफ नकल कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 17 एफआईआर के साथ प्रदेश में अब तक कुल 112 के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बोर्ड की ओर से अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 16 नकलची एवं हाईस्कूल कामर्स की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। अब तक प्रदेश भर में 239 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
बुधवार को भी यूपी बोर्ड की रिपोर्ट में कौशाम्बी में बाहर लिखी गई 31 कॉपी के बारे में तथा एसटीएफ की ओर से पकड़ी गईं 35 कॉपियों के बारे में कोई उल्लेख नहीं गया है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि हाईस्कूल कामर्स, सिलाई की परीक्षा में 159 एवं इंटरमीडिएट में पाली, अरबी, फारसी एवं अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 2968 कुल मिलाकर 3127 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रदेश भर में अब तक परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 432578 पहुंच गई है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े में पूरे प्रदेश में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 3127 बताई गई है, जबकि अकेले प्रयागराज जिले में यह संख्या 6935 बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।