{"_id":"5fbac0ad6b0def5c7759cab7","slug":"firing-after-dispute-between-two-parties-one-shot-to-passerby-one-side-close-to-atiq-second-witness-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, अतीक अहमद के करीबी समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, अतीक अहमद के करीबी समेत तीन नामजद
Mon, 23 Nov 2020 01:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजरूपपुर में रविवार दोपहर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग की गई। इसमें वहां से गुजर रहा प्राइवेट अस्पताल कर्मचारी अनूप कुमार त्रिपाठी जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी मंथन के बाद पुलिस ने रात में दो मुकदमे दर्ज किए। जिसमें एक अज्ञात जबकि दूसरा मुकदमा अतीक अहमद के करीबी समेत तीन लोगों पर दर्ज किया गया।
घटना रविवार दोपहर दो बजे के करीब हुई। राजरूपपुर में 60 फीट रोड पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट के बाद वहां फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कौशाम्बी के करारी स्थित अगरिया गांव निवासी अनूप(36) के पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। सरेआम फायरिंग से वहां सनसनी फैल गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक विवाद करने वाले भाग चुके थे। घायल युवक को पास के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां पूछताछ में उसने बताया कि वह नुरुल्लाह रोड स्थित अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट है और राजरूपपुर में ही परिवार के साथ रहता है। उधर जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि विवाद अकरम व कसारी मसारी निवासी नबी अहमद से हुआ।
विज्ञापन
अकरम अतीक का करीबी है और नबी अहमद रवि पासी हत्याकांड का गवाह है। दोनों के बीच विवाद बम्हरौली स्थित छह बिस्वा जमीन को लेकर हुआ। जो कई साल पहले दोनों ने मिलकर खरीदी थी। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। रात में धूमनगंज पुलिस की ओर से मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि एक मामला घायल युवक की तहरीर पर अज्ञात में लिखा गया। दूसरे मुकदमा नबी अहमद की तहरीर पर दर्ज किया गया जिसमें अकरम, आजम व साहिल पर केस दर्ज किया गया है। उधर यह भी चर्चा रही कि विवाद सट्टे को लेकर हुआ लेकिन पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इंकार करती रही।