{"_id":"60e9d2448ebc3ebf0b0e1e9e","slug":"fire-in-the-bank-computer-and-dozens-of-passbooks-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लगी आग, कंप्यूटर व दर्जनों पासबुक जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लगी आग, कंप्यूटर व दर्जनों पासबुक जलीं
Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
सार
जार्जटाउन स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार तडक़े आग लग गई। सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। लेकिन तब तक एक कंप्यूटर और दर्जनों पासबुक आग की भेंट चढ़ चुकी थीं।
विज्ञापन
ubi
विस्तार
जार्जटाउन स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार तडक़े आग लग गई। सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। लेकिन तब तक एक कंप्यूटर और दर्जनों पासबुक आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। हालांकि फायरब्रिगेड कर्मियों की तत्परता से कैश व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बच गए और बड़ी घटना टल गई।
घटना सुबह 6.30 बजे के करीब हुई। जार्जटाउन में पार्वती अस्पताल चौराहे के पास स्थित बैंक से अचानक धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो फायरब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायरब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए। चैनल खोलकर वह भीतर पहुंचे तो देखा कि कंप्यूटर में आग लगी हुई थी और इसने आसपास रखी दर्जनों पासबुक को भी चपेट में ले लिया था।
इसके बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि सूचना पर तुरंत मौके पर पहुुंचकर आग पर काबू पाया गया और यही वजह रही कि बड़ी घटना टल गई। आग भीतर अन्य हिस्सों तक फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।