फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in AG office: More than one lakh files destroyed, there will be problems in advocating

एजी ऑफिस में आग : एक लाख से अधिक फाइलें हुईं स्वाहा, पैरवी करने में आएंगी दिक्कतें

Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
सार

महाधिवक्ता कार्यालय में छठे फ्लोर से लेकर नौवें फ्लोर तक क्रिमिनल मामलों में अपीलें, जमानत वाली फाइलें, मुकदमों को रद्द कराने वाली फाइलें ज्यादा थीं। इसके अलावा सिविल वाद से जुड़ी भी फाइलें वहां रखी गई हैं। आग लगने की वजह से बरामदे और सीढ़ियों पर रखीं गई फाइलें जल गई है।

विज्ञापन
Fire in AG office: More than one lakh files destroyed, there will be problems in advocating
Prayagraj News : महाधिवक्ता कार्यालय में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाधिवक्ता कार्यालय में छठे फ्लोर से लेकर नवे नौंवें फ्लोर तक लगी आग की वजह से एक लाख से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। इन फाइलों के जलने से सरकारी अधिवक्ताओं को अब मुकदमों की पैरवी करने में दिक्कतें होगी। छठे से नौवें फ्लोर तक क्रिमिनल और सिविल दोनों मामलों की फाइलें रखी गईं है। इनमें से बहुत सारी फाइलें ऐसी थी जो जिनकी सुनवाई अब समाप्त हो चुकी हैं और उन्हें डिस्पोज आफ कर दिया गया है। ऐसी फाइलों को ज्यादातर सीढ़ियों के पास, गलियारों और बरामदे में रखा गया था। आग लगने के बाद यह फाइलें पहले जली है।

विज्ञापन



महाधिवक्ता कार्यालय में छठे फ्लोर से लेकर नौवें फ्लोर तक क्रिमिनल मामलों में अपीलें, जमानत वाली फाइलें, मुकदमों को रद्द कराने वाली फाइलें ज्यादा थीं। इसके अलावा सिविल वाद से जुड़ी भी फाइलें वहां रखी गई हैं। आग लगने की वजह से बरामदे और सीढ़ियों पर रखीं गई फाइलें जल गई है। हालांकि, स्टोर रूम में रखी फाइलों को कुछ हद तक बचा लिया है। आग का निशाना ज्यादातर हाल और सीढ़ियों के पास रखी फाइलें ही बनी हैं।

विज्ञापन

Fire in AG office: More than one lakh files destroyed, there will be problems in advocating
Prayagraj News : महाधिवक्ता कार्यालय में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक कितनी फाइलें जली हैं यह कहना मुश्किल है लेकिन नुकसान होने की बात कहीं जा रही है। बताया जा रहा है कि फाइलों के अलावा वहां पर रखे फर्नीचर जैसे कुर्सी मेज आदि पर्दे दरवाजे खिड़कियां आग की चपेट में आ गई है। 100 फीट से अधिक चौड़ाई और भाई 200 फीट से अधिक गहराई वाले महाधिवक्ता कार्यालय में फाइलों को रखने के लिए कई चेंबर बनाए गए हैं, लेकिन आग गलियारों और हाल के साथ सीढ़ियों पर रखी फाइलों को अपनी चपेट में ली है।


चैंबर में रखी फाइलों को काफी बचा लिया गया। जलने वाले फाइलों की संख्या एक लाख से अधिक बताई जा रही है। गवर्नमेंट एडवोकेट शिव कुमार पाल ने कहा कि नुकसान कितना हुआ और कितनी फाइलें जली स्पष्ट रूप से कहना अभी मुश्किल है, लेकिन नुकसान हुआ है आने वाले समय में इसका अंदाजा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed