Pratapgarh : कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, मुगलसराय से लखनऊ की ओर जा रही थी गाड़ी
मुगलसराय से कोयला लादकर मालगड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। दोपहर दो बजे के करीब दादूपुर पहुंची तो एक बैगन से धुआं उठने लगा। जानकारी होने पर गार्ड ने चालक के साथ रेलवे कंट्रोल और स्टेशन अधीक्षक मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगलसराय से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के कोयले लदे वैगन में दादूपुर के पास संदिग्ध दशा में आग लग गई। जानकारी होने पर गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक मां बेल्हादेवी को दी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। जंक्शन के दो नंबर लाइन पर मालगाड़ी को लिया गया। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एक घंटे के बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
मुगलसराय से कोयला लादकर मालगड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। दोपहर दो बजे के करीब दादूपुर पहुंची तो एक बैगन से धुआं उठने लगा। जानकारी होने पर गार्ड ने चालक के साथ रेलवे कंट्रोल और स्टेशन अधीक्षक मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन को सूचना दी। एसएस शमीम अहमद ने फोनकर दमकलकर्मियों को बुलाया। मालगाड़ी 2.45 बजे जंक्शन पर पहुंची। इसे दो नंबर लाइन पर लिया गया। दमकलकर्मी ट्रेन रुकते ही आग बुझाने में जुट गए। करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि पौने तीन बजे मालगाड़ी जंक्शन पर पहुंची और एक घंटे देरी पौने चार बजे उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
काशी और पद्मावत के यात्रियों में मची खलबली
मां बेल्हादेवी जंक्शन पर शाम चार बजे काशी विश्वनाथ और साढ़े चार बजे तक पद्मावत एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है। बुधवार को मालगाड़ी के एक बैगन से धुआं उठता देखकर हर कोई दंग रह गया। यात्री प्लेटफॉर्म छोड़कर बाहर निकल गए। आग पर काबू पाए जाने तक रेल कर्मचारियों के साथ यात्री और स्टेशन के आसपास के लोग काफी परेशान दिखे।
गर्मी के दिनों में कोयला पर पानी का छिड़काव किया जाता है। जिस मालगाड़ी के एक बैगन से धुआं उठ रहा था उसपर पानी का छिड़काव नहीं किया गया था। समय रहते जानकारी हो गई, इससे बड़ा हादसा टल गया। किसी प्रकार की अफरा तफरी की स्थित स्टेशन पर नहीं रही। - शमीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक।