फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in the CDA Pension office, the fire brigade managed to control the fire after three hours of ef

प्रयागराज : सीडीए पेंशन के दफ्तर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Mon, 17 Jul 2023 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 05:25 PM IST
सार

सीडीए पेंशन कार्यालय में सोमवार को पूर्वांह्न करीब 10.30 बजे आग लग गई। कार्यालय के दूसरे तल से धुआं उठता देख लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in the CDA Pension office, the fire brigade managed to control the fire after three hours of ef
सीडीए पेंशन के दफ्तर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीडीए पेंशन आफिस में सोमवार को सुबह आग लग गई। कार्यालय के दूसरे तल से धुआं उठते देख अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ फर्नीचर और फाइल जलने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि कितनी फाइलें जली हैं।

विज्ञापन






विज्ञापन







सीडीए पेंशन कार्यालय में सोमवार को पूर्वांह्न करीब 10.30 बजे आग लग गई। कार्यालय के दूसरे तल से धुआं उठता देख लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अफसरों की मानें तो क्या सामान जला है इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। हांलांकि कुछ फर्नीचर और फाइलों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। आग लगने के कारण काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed