फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in coaching building at Mayo Hall intersection, many fire engines reached the spot.

Prayagraj : तीन मंजिला कोचिंग तक पहुंची डोमिनोज पिज्जा शॉप की आग, दहशत में लोग

Wed, 24 Apr 2024 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 03:13 PM IST
सार

मेयो हाल चौराहे पर एक बहुमंजिला व्यवसायिक भवन में प्रथम तल पर डोमिनोज पिज्जा शॉप है, जबकि बाकी दूसरे तीसे मंजिल पर संस्कृति आईएएस कोचिंग सेंटर चलता है। बुधवार को दोपहर में बि्ल्डिंग में आग लग गई। धुआं निकलते देख भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Fire broke out in coaching building at Mayo Hall intersection, many fire engines reached the spot.
मेयो हाल चौराहे के पास कोचिंग की बिल्डिंग में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस के मेयोहाल चौराहा के पास डोमिनोज पिज्जा शाॅप में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग टॉवर के भूतल पर पिज्जा शॉप के किचन से उठी और फिर दूसरे, तीसरे तल पर कोचिंग सेंटर तक फैल गई। सेंट्रल एसी में ब्लास्ट से आग की लपटें तीन मंजिला कोचिंग तक फैलीं। अग्निशमन कर्मियों दमकल की छह गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मेयोहाल चाैराहा के पास संस्कृति आईएएस कोचिंग सेंटर के भूतल पर डोमिनोज पिज्जा शॉप है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक किचन में आग गई। दुकान से धुआं उठते देख अफरातफरी मच गई। दुकान में बैठे लोग बाहर की तरफ भागने लगे। कोचिंग के कर्मचारी भी बाहर निकल आए। थोड़ी ही देर में आग किचन से आग कोचिंग के सेंटर एसी तक पहुंच गई। फिर एक के बाद एक तीन बार जोरदार धमाके हुए। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन






सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई। बिल्डिंग से धुएं का गुब्बार देख मेयोहाल चौराहे के पास लोगों की भीड़ जुट गई। आग कोचिंग के दूसरे व तीसरे तल तक फैल गई। दमकल कर्मी भूतल से आग बुझाते हुए कोचिंग का शीशा तोड़कर दूसरे तल पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कितने का नुकसान हुआ, अभी इसका आकलन नहीं किया जा सका है।

सौ से अधिक छात्र कोचिंग में थे मौजूद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय डोमिनोज पिज्जा शॉप में आग लगी, उस समय कोचिंग सेंटर में सौ से अधिक बच्चे मौजूद थे। छात्रों के अनुसार दोपहर के समय क्लास में कुछ जलने की गंध आने लगी और धुआं फैल गया। उसके बाद सभी छात्र आननफानन बाहर निकले। कोचिंग के मौजूद कर्मियों ने इस पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। कोचिंग सेंटर के हरिश्चंद्र मिश्र ने दावा किया कि आग के समय कोचिंग में कक्षाएं नहीं चल रही थीं।









सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे डोमिनोज पिज्जा शॉप में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में कुल छह गाड़ियाें को लगाया गया था। आग से कितने का नुकसान हुआ, इसका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed