{"_id":"6404ad8f48b39e30c0046b68","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-pickup-on-shastri-bridge-accident-occurred-while-going-from-jhunsi-to-p-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शास्त्री पुल पर चलती पिकअप में लगी आग, झूंसी से प्रयागराज जाते समय हुआ हादसा, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शास्त्री पुल पर चलती पिकअप में लगी आग, झूंसी से प्रयागराज जाते समय हुआ हादसा, लगा रहा जाम
Sun, 05 Mar 2023 10:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:37 PM IST
सार
शास्त्री पुल के दारागंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह चलती पिकअप में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पिकअप धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Prayagraj News : शास्त्रीपुल पर पिकअप में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शास्त्री पुल के दारागंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह चलती पिकअप में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पिकअप धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी का काफी हिस्सा जल चुका था। हादसे के कारण शास्त्री पुल पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे एक पिकअप ईंट लादकर झूंसी होते हुए प्रयागराज की ओर जा रही थी। पिकअप में चालक के अलावा दो मजदूर भी सवार थे। शास्त्री पुल के पास पहुंचते ही अचानक पिकअप में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण पिकअप में आग लगी थी।
विज्ञापन
चलती गाड़ी में आग लगने पर चालक और मजूदरों ने किसी कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग की लपटों पर काबू पाया। तब तक पिकअप का आधे से ज्यादा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। हादसे के कारण कुछ देर यातायात ठप रहा। कुछ देर बाद मौके पर क्रेन मंगाकर पिकअप को वहां से हटाया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।