फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered against youth for beating dog to death

Prayagraj : डॉगी को पीट- पीटकर जान से मारने पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 07:32 PM IST
सार

करेली के भावापुर में पांच महीने के डॉगी को स्टील के रॉड से पीटकर जान से मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजा पाल नाम के युवक ने घटना को अंजाम देकर डॉगी को सड़क पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
FIR registered against youth for beating dog to death
कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली के भावापुर में पांच महीने के डॉगी को स्टील के रॉड से पीटकर जान से मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजा पाल नाम के युवक ने घटना को अंजाम देकर डॉगी को सड़क पर छोड़ दिया। करेली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


रक्षा मैड ट्रस्ट की संचालिका वंशिका गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे करेली के भावापुर में सुहागन पैलेस के पास राजा पाल नाम का युवक पांच माह के डॉगी के स्टील के रॉड से बेरहमी से पीटा। घटना के बाद वह डॉगी को मरा समझकर छोड़कर चला गया। मौके पर मौजूद जीतू तिवारी और सरिता पांडेय ने उसे बचाने का प्रयास कर पशु चिकित्सालय में उपचार कराया। अगले दिन डॉगी की हालत में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन सोमवार को डॉगी की मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि राजा पाल एक पशुपालक है, जो बिना लाइसेंस के गैर कानूनी रूप से गायों को सड़क पर बांधता है। पशुओं के बीमार या फिर बूढ़े होने पर उसे मारने पर सड़क पर फेंक देता है। वहीं, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व 30 सितंबर 2025 को शिवकुटी थाना क्षेत्र के भुलई का पूरा में एक युवक ने डॉगी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed