विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड में जेल में बंद अतीक अहमद, उसके भाई मोहम्मद अशरफ, बीवी शाइस्ता परवीन समेत उसके पूरे कुनबे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अतीक के बेटों के अलावा गुड्डू मुस्लिम और उसके अन्य सहयोगियों समेत नौ अज्ञात लोगों के नाम से भी रिपोर्ट लिखाई गई है। उमेश की पत्नी जया पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कौशाम्बी, आजमगढ़ और मऊ में भी दबिश दी जा रही है।
Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक समेत पूरा कुनबा नामजद, नौ अज्ञात पर भी केस
विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड में जेल में बंद अतीक अहमद, उसके भाई मोहम्मद अशरफ, बीवी शाइस्ता परवीन समेत उसके पूरे कुनबे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अतीक के बेटों और पत्नी को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को जब वह न्यायालय से वापस घर की गली के सामने जैसे ही कार से उतरे, अतीक अहमद के एक बेटे व सहयोगी गुड्डू मुस्लिम व गुलाम के साथ नौ साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियों और बम से हमला कर दिया। घटना में उमेश, संदीप और राघवेंद्र तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार का ड्राइवर प्रदीप शर्मा बाल-बाल बच गया। तहरीर में जया ने कहा है कि इस घटना को वह अपने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों से देख रही थी।
इसके बाद वह चीखते चिल्लाते हुए बाहर भागीं तो हमलावर धमकी दे रहे थे कि जो सामने आएगा, मारा जाएगा। इसके बाद उमेश और दोनों गनर को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उमेश और संदीप की मौत हो गई। अन्य गनर राघवेंद्र का गंभीर हालत में उपचार किया जा रहा है। उमेश और गनर की हत्या अतीक और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ ने पुत्रों और सहयोगियों के माध्यम से कराई गई है।
मेरे पति की हत्या में पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुत्रों के अलावा गुड्डू मुस्लिम, गुलाम तथा अन्य शामिल हैं। अन्य अभियुक्तों को देखकर पहचान लूंगी। इस घटना को मेरे अलावा अन्य लोगों ने भी देखा है। मेरे पति उमेश और गनर पर जिन लोगों ने गोली -बम चलाया है, उन्हें मैं देखते ही पहचान लूंगी। - जया पाल, उमेश पाल की पत्नी।
ये लोग हुए नामजद
1-अतीक अहमद, 2-अशरफ (अतीक का भाई), 3-शाइस्ता परवीन (अतीक की पत्नी), 4-गुड्डू मुस्लिम (अतीक का सहयोगी), 5-गुलाम (अतीक का सहयोगी),
6-अतीक अहमद का पुत्र 7-अतीक अहमद के अन्य पुत्र 8-नौ अज्ञात साथी 9-अतीक के अन्य सहयोगी।
दस धाराएं लगाई गईं
302, 147, 148, 149, 307, 506, 34, 120-बी, विस्फोटक अधिनियम, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7
-उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनकी तलाश की जा रही है। कई जगह दबिश दी गई है। इस मामले में अपराधियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि लोग याद रखेंगे। - रमित शर्मा, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज।
गवाही के लिए कचहरी गए थे उमेश
कचहरी में गवाही देने गए उमेश का 28 फरवरी 2008 को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कांड में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अपहरण के उसी मामले में शुक्रवार को गवाही थी। उमेश वकील भी थे। वह अधिवक्ता की यूनिफार्म में अपने दोनों गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह के साथ गवाही के लिए जिला कचहरी गए थे। करीब साढ़े चार बजे वे कार से वापस सुलेमसराय, धूमनगंज स्थित अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही गेट पर गाड़ी रोककर उमेश उतरे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।