{"_id":"63baf2c97d2d800235633314","slug":"fir-on-eight-including-atiq-s-brother-in-law-case-of-firing-and-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अतीक के साढ़ू समेत आठ पर एफआईआर, अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर पर फायरिंग और छेड़खानी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अतीक के साढ़ू समेत आठ पर एफआईआर, अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर पर फायरिंग और छेड़खानी का मामला
Sun, 08 Jan 2023 10:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:13 PM IST
सार
धमकी दी कि जमीन का बैनामा नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। 20 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस कारण पुलिस महानिदेशक से शिकायत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज थाने में अतीक के साढ़ू इमरान समेत आठ के खिलाफ फायरिंग, मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना 31 अक्तूबर की बताई जा रही है। अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घुसकर छेड़खानी, मारपीट और फायरिंग की गई थी। मामला जमीन पर कब्जे से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
राजरूपपुर के रहने वाले एक शख्स ने कुछ दिन पहले लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (विशेष जांच) को प्रार्थनापत्र दिया था। उसी तहरीर के आधार पर दो जनवरी को अतीक के साढ़ू इमरान, इमरान के भाई जीशान, समीर, सनी, सनकी, मोहम्मद मेराज, आलम और मकसूद के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, छेड़खानी, पाक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजरूपपुर के शख्स के मुताबिक जीशान की नजर उसकी संपत्ति पर है। वह कई बार धमकी दे चुका था। उसके साथ तमाम लोग अतीक का नाम लेकर सालों से धमकी दे रहे हैं। 2020 में उसके घर का एक हिस्सा भी गिरा दिया था। 31 अक्तूबर 2022 को आठ लोग उसके घर असलहे लेकर घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। फायरिंग और घर की लड़कियों महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी की।
विज्ञापन
धमकी दी कि जमीन का बैनामा नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। 20 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस कारण पुलिस महानिदेशक से शिकायत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।