फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR of kidnapping against hospital administration in the disappearance of elderly

कार्रवाई : बुजुर्ग की गुमशुदगी में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अपहरण की एफआईआर 

Sun, 19 Sep 2021 08:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Sep 2021 08:03 AM IST
सार

  • बेली अस्पताल से मई महीने में रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे 82 साल के बुजुर्ग राम लाल  

विज्ञापन
FIR of kidnapping against hospital administration in the disappearance of elderly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेली हास्पिटल से मई महीने में लापता बुजुर्ग रामलाल यादव के मामले में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचक का कहना है कि बुजुर्ग को तलाशने के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। डाक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। कौशांबी के कड़ा धाम के रहने वाले रामलाल यादव (82) दिल्ली बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। रिटायरमेंट के बाद वह गांव में ही रह रहे थे।
विज्ञापन


मई महीने की शुरूआत में कोरोना से उनकी हालत बिगड़ी तो चार मई को उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती किया गया। पांच मई को बेटे राहुल से डाक्टरों ने बताया कि रामलाल की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है, उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है। आठ मई को राहुल ने पिता का हाल लेने के लिए डाक्टरों से संपर्क किया तो पता चला कि आईसीयू में रामलाल हैं ही नहीं। राहुल के पैरों तले जमीन खिसक गई। कोरोना वार्ड होने के कारण राहुल को वार्ड में नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


उसने बहुत प्रयास किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस और अस्पताल प्रशासन से जब राहुल को कोई मदद नहीं मिली तो उसने हाईकोर्ट की शरण ली। इसी बीच 26 मई को कैंट थाने में रामलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अस्पताल और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी। इस बीच पांच सितंबर को पुलिस ने बेली अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर चंद्रभान प्रसाद ने बताया कि पुलिस बुजुर्ग की तलाश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बेली अस्पताल के कई डाक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed