{"_id":"699e14d2e2d96858e301c52c","slug":"fir-lodged-against-seven-for-fraudulently-getting-sale-deed-executed-naini-news-c-417-1-sor1001-3803-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: धोखाधड़ी कर बैनामा कराने पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: धोखाधड़ी कर बैनामा कराने पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Wed, 25 Feb 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के मो.पुर नौगवां गांव के रहने वाले मो. वसीम की करीब एक बीघा से अधिक जमीन राजापुर मल्हुआ गांव में स्थित है। उक्त जमीन का कुछ हिस्सा धोखे से जमीन कारोबारी द्वारा बैनामा कर लिया गया था। मामले की जानकारी होने पर वसीम ने सोरांव पुलिस से शिकायत किया। कार्यवाही न होने पर पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
मंगलवार को पुलिस ने मऊआइमा थाना अंतर्गत तेजपुर गांव के मो. ताज, बहरिया के कहली गांव निवासी आशीष नाथ उर्फ अंकुर, राजापुर मल्हुआ गांव के अखिलेश धर द्विवेदी, नवाबगंज के सरस्वतीपुर उर्फ कौडि़हार के सोनू यादव, नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के राधेश्याम यादव, थरवई थाना अंतर्गत दुआरी गांव निवासी गणेश मिश्र और अरुआव के रहने वाले बच्चा यादव समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन