फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against teacher in beating children

बच्चों की पिटाई मामले में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर

Thu, 18 Jul 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
FIR against teacher in beating children
FIR against teacher in beating children
बच्चों की पिटाई के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

कैंट थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
प्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में पांचवीं कक्षा के बच्चों की पिटाई के मामले में आरोपी संगीत शिक्षक सुमित के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। क्लास में नहीं पढ़ाने की शिकायत प्रधानाचार्य से किए जाने से नाराज संगीत शिक्षक ने पांचवीं कक्षा के मासूम बच्चों की डंडे और लात-घूंसों से पिटाई की थी।

पिटाई की फोटो वायरल होने और मामले को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इसे संज्ञान लिया। आयोग के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर आरोपी शिक्षक एवं बच्चों से पूछताछ की। आयोग के हरकत में आने के बाद अधिवक्ता सीपी तिवारी निवासी हिम्मतगंज ने कैंट थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के पांचवीं के बच्चों ने लगातार संगीत की कक्षा खाली होने की शिकायत प्रधानाचार्या सुचित्रा से की थी। इस बाबत जब प्रधानाचार्या ने संगीत शिक्षक से पूछताछ की तो वह नाराज हो गए। उन्होंने अपना गुस्सा बच्चों पर निकालते हुए उनकी डंडे और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पिटाई में एक छात्र मानस गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिभावकों ने पहले दिन शिक्षक के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही थी लेकिन, दूसरे दिन वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे। मंगलवार को बाल आयोग के पहल करने के बाद अधिवक्ता ने कैंट थाने में तहरीर दी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 एवं एक्ट 75 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed