फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against six people including BEO in the case of missing headmistress

Prayagraj News: लापता प्रधानाध्यापिका मामले में बीईओ समेत छह लोगों पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against six people including BEO in the case of missing headmistress
हंडिया थाना क्षेत्र के ब्यूर प्राथमिक विद्यालय सैदाबाद से बुधवार को बैंक से पैसा निकालने के लिए निकली प्रधानाध्यापिका लापता हो गई थीं। शुक्रवार देररात तक पुलिस प्रधानाध्यापिका का कोई सुराग नहीं लगा सकी। अधिवक्ता पति प्रभाकर त्रिपाठी की तहरीर पर हंडिया पुलिस बीईओ समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पति प्रभाकर ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह पत्नी पूनम चतुर्वेदी अपना फोन घर पर ही भूलकर विद्यालय चली गई थीं। शाम को सात बजे तक वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजन परेशान हो गए। पूछताछ करते हुए जब सैदाबाद पहुंचे तो उनका वहां भी कुछ पता नहीं चला। उनका बैग सैदाबाद स्थित एक स्टेशनरी की दुकान पर मिला। जिसमें एक कागज पर ब्यूर गांव निवासी शनि, अवधेश, रज्जू, सूरज, शोले का नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन

दूसरी पर्ची पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार यादव का नाम लिखा था। पिता का आरोप है कि इन लोगों द्वारा प्रतिदिन पूनम को परेशान किया जाता था। हंडिया कोतवाल नितेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद अखिलेश कुमार यादव का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed