फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against landlord and contractor for negligence

Prayagraj News: लापरवाही के आरोप में मकान मालिक तथा ठेकेदार पर एफआईआर

Fri, 17 Apr 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 17 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
FIR against landlord and contractor for negligence
कस्बा लाल गोपालगंज में बीते दिनों निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार की रात मकान मालिक तथा ठेकेदार पर लापरवाही से घटना होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

मृतक गुलशन पाल के भाई राजकुमार पाल निवासी रंभा का पुरवा (धीमी) थाना हथिगवां प्रतापगढ़ ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया है कि उनका छोटा भाई गुलशन पाल (22) तथा मुकेश कुमार 14 अप्रैल की सुबह बरना पूरे खनऊ जनपद प्रतापगढ़ निवासी शमशाद अली के लालगोपालगंज स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे। निर्माणाधीन मकान की शटरिंग ठेकेदार शिव दर्शन पटेल उर्फ कुल्ले निवासी आनापुर थाना नवाबगंज के द्वारा की गई थी। आरोप लगाया कि शटरिंग की बल्ली टूट जाने से मजदूर गुलशन पाल तथा मुकेश कुमार छत के मलबे में दब गए। जिन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार भेजा गया। अधिक चोट आने पर गुलशन पाल की मृत्यु हो गई। दूसरे मजदूर मुकेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजकुमार पाल की तहरीर पर पुलिस मकान मालिक शमशाद अली तथा ठेकेदार शिव दर्शन पर लापरवाही से घटना होने की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक शमशाद अली तथा ठेकेदार शिव दर्शन पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed